{"_id":"6ac2a1a029618c66400fc227","slug":"e-rickshaw-theft-solved-accused-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165796-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शोहरतगढ़/चिल्हिया। चिल्हिया थाना पुलिस ने ग्राम पंचायत अलीदापुर के टोला गौरा बाजार स्थित पंचायत भवन से हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी, दो बैटरी और एक इनवर्टर बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चिल्हिया थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्या ने बताया कि ग्राम पंचायत अलीदापुर के सफाई कर्मचारी राजकुमार ने शनिवार को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि शुक्रवार रात पंचायत भवन से ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी, दो बैटरी, एक इनवर्टर, छोटा गैस सिलेंडर और एक रजिस्टर चोरी हो गया। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र में साड़ी तिराहा से हाइडिल तिराहा जाने वाले मार्ग पर कब्रिस्तान के पास एक व्यक्ति ई-रिक्शा कूड़ा गाड़ी के साथ खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर ई-रिक्शा की तलाशी ली। उसमें दो बैटरी और एक इनवर्टर मिला।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन चौधरी निवासी अलीदापुर के टोला फैजपुर बताया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने पंचायत भवन से ई-रिक्शा, बैटरी और इनवर्टर चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।