फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dumariyaganj: Nine villages Marund...49 affected by flood.

डुमरियागंज : नौ गांव मैरुंड...49 बाढ़ प्रभावित

Thu, 29 Aug 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 29 Aug 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dumariyaganj: Nine villages Marund...49 affected by flood.

विज्ञापन
भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र में अभी भी लोग बाढ़ की समस्याएं से पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। राप्ती से दूसरी बार बाढ़ की तबाही का दंश झेल रहे लोगों को बुधवार को काफी राहत मिली। राप्ती का जलस्तर तेजी से घट रहा है, लेकिन अभी भी रहन सहन की समस्या बनी हुई है। डुमरियागंज तहसील प्रशासन की ओर से अभी भी नौ गांवों को मैरुंड घोषित किया है। वहीं 49 गांवों को बाढ़ प्रभावित की सूची में डाला गया है। जहां राहत की उम्मीद लगाए लोग बैठे हैं।
क्षेत्र में राप्ती का पानी घटने के बाद लोगों को आवागमन में कुछ राहत मिली है। बुधवार को धनोहरा पेंड़ारी मुस्तहकम, धनोहरा मछिया,मछिया सोनखर डीह, तेनुई चंदनजोत, कोहल गोनकोट जुड़वनियां, देवरिया चमन जुड़वनियां तेतरी पेड़रियाजीत आदि मार्गों पर करीब एक से डेढ़ फिट पानी भरा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मनोज, शिव कुमार, प्रदीप, राम कुमार, वसीम अहमद आदि ने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह में आई बाढ़ की तबाही के बाद स्थिति थोड़ा सामान्य हुआ था, लेकिन दूसरी बार राप्ती ने अपने तेवर से तराई क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। करीब एक सप्ताह तक गांवों में कैद रहकर किसी तरह जीवन यापन किया गया। अब बाढ़ का पानी कम होने के बाद सरकारी सहायता की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed