{"_id":"64c56cc6349ac068ae0f04e4","slug":"drug-department-team-raided-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-2214-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ड्रग विभाग की टीम ने मारा छापा, एक मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ड्रग विभाग की टीम ने मारा छापा, एक मेडिकल स्टोर सील
Sun, 30 Jul 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीमा पर बढ़ते हुए नशीली दवाओं की तस्करी को देखते हुए ड्रग विभाग की टीम ने शुक्रवार को अलीगढ़वा कस्बे के कई मेडिकल स्टोर की जांच की और नमूना लिया। वहीं, अनियमितता मिलने पर एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
भारत- नेपाल सीमा पर एक दिन पहले पुलिस व एसएसबी संयुक्त टीम ने कस्बा से 240 नशीली गोलियां नेपाली युवक के साथ पकड़ा था। अलीगढवा से नशीली दवाओं का खेप नेपाल भेजा जाता है। गोपनीय सूचना व बरामद प्रतिबंधित दवा को संज्ञान में लेकर ड्रग्स इंस्पेक्टर ने टीम बना कर छापा मारा। एक दुकान पर कार्रवाई करते कि बाकी के स्टोर बंद हो गए। टीम शुक्रवार सायं को कस्बा में अजहर फार्मा एंड क्लीनिक पर पहुंची, जहां पर तलाशी शुरू कर दिया। उसके बाद टीम ने दुकान को शील कर दिया। टीम 45 मिनट तक कस्बे में रही।
ड्रंग इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने कहा सूचना मिली थी कि सीमा अलीगढवा से नशीली दवाओं को नेपाल भेजा जाता है और क्षेत्र के युवाओं को बिना पर्चा के दिया जाता है। जिसको लेकर छापा मारा गया। कुछ नमूना एकत्रित किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एक दुकान अनियमितता मिलने पर सील की गई है। कार्रवाई के दौरान कपिलवस्तु कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार राय, एसएसबी इंस्पेक्टर के पीएम वानजी नाथन, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, विपिन पांडेय, रंजीत शामिल रहे।