{"_id":"5eff2bd68ebc3e43001f5e61","slug":"drowning-death-siddharthnagar-news-gkp3567869158","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबने से हुई थी राज कुमार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबने से हुई थी राज कुमार की मौत
विज्ञापन
डूबने से हुई थी राजकुमार की मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की हुई पुष्टि
नाले में मिला था शव, दो पर हत्या का था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राजकुमार की मौत नाले में डूबने से ही हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। ऐसा पुलिस का कहना है। वहीं मृतक के पिता ने दो लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। मामला भवानीगंज थानाक्षेत्र के बनकटी गांव का है। भवानीगंज थानाक्षेत्र के बनकटी गांव के पास नाले में एक 15 वर्षीय किशोर का उतराता हुआ शव मिला था। शव की शिनाख्त क्षेत्र के ही सामदियापुर गांव निवासी राजकुमार के रूप में उसके पिता कुमरेश ने की थी। उसने गांव गुमशुदगी की शिकायत भी की थी। साथ ही दो लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत कारण डूबना दर्शाया गया है। पुलिस के मुताबिक मौत का कारण डूबने से हुआ है। एसओ भवानीगंज रविंद्र कुमार सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना हुआ पाया गया है।