फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Drowning Death in parsa

खाना लाने के लिए निकले युवक की डूबकर हुई मौत

Sun, 02 Aug 2020 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
Drowning Death in parsa
खाना लाने गए युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन

पैर फिसलने से हुआ हादसा, राजाकोहा का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के तौलिहवा गांव के टोला राजाकोहा उर्फ प्रतापपुर में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के समय वह दुकान पर खाना देने के लिए निकला था।
क्षेत्र के तौलिहवा गांव के टोला राजाकोहा उर्फ प्रतापपुर निवासी दिनेश (24) इटहिया-प्रतापपुर मार्ग पर चाय की दुकान चलाता था। उसके पिता भी दुकान में हाथ बंटाते हैं। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे वह दुकान से घर जा रहा था। बानगंगा नदी में अधिक पानी आ जाने के कारण पूरे क्षेत्र में पानी भर गया है। इटहिया-प्रतापपुर मार्ग पर भी पानी भरने से उसका पैर फिसल गया और दिनेश गहरे पानी में डूब गया। वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे पानी से निकाला और सूचना दी। इसके बाद सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा बनवाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ शोहरतगढ़ रामदरश आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दिनेश की मौत से टूटा परिवार
परसा। दिनेश की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। उसके डूबने से मौत होने की खबर से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के मुताबिक चार भाइयों में दिनेश दूसरे नंबर पर था। वह मिलनसार स्वभाव का था। मौत के बाद मां सवारी देवी तो रो-रोकर बेहोश हो जा रही हैं। दिनेश के पिता अलगू इटहिया-प्रतापपुर मार्ग पर चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार को बानगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मार्ग पर दो से तीन फिट पानी बह रहा है। शनिवार की सायं लगभग सवा छह बजे मृतक दिनेश की मां सवारी देवी ने दिनेश से घर से खाना लाने को कहा। दिनेश दुकान के बर्तन को घर ले जा रहा था। जैसे ही वह प्रतापपुर मोड़ पर पहुंचा, उसका पैर सरक गया और वह चप्पल को पकड़ने के चक्कर में गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। दिनेश की मां सवारी देवी को यही मलाल है कि अगर वह दिनेश को घर नहीं भेजती तो शायद उसकी जान न जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed