फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Drop workers in septic tank under construction, death

निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गिरा मजदूर, मौत

Sun, 23 Apr 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Apr 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Drop workers in septic tank under construction, death
3 death - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के ग्राम दुमदुमवा स्थित एक औद्योगिक प्लांट के निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के गड्ढे में गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक बागपत का निवासी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। देर शाम तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली थी। 
विज्ञापन

नगर से सटे दुमदुमवा क्षेत्र में एक औद्योगिक प्लांट का निर्माण चल रहा है। इसी प्लांट के लिए परिसर में सेप्टिक टैंक बनाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक बागपत के बड़ौच थाना क्षेत्र के ओसिका गांव का रहने वाला माजिद (25वर्ष) शनिवार की रात सेप्टिक टैंक का काम कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह टैंक में गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

साथी मजदूर बागपत के थाना बपरौली के ग्राम ख्वाजा नगला निवासी साजिद ने माजिद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मजदूर के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। इस बारे में अबतक कोई तहरीर नहीं मिली है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed