फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DRM check model railway station

डीआरएम ने लिया मॉडल स्टेशनों का जायजा

Wed, 22 Feb 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Updated Wed, 22 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
DRM check model railway station
रेलवे स्टेशन का जायजा लेते डीआरएम। - फोटो : Amar Ujala
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आलोक सिंह ने बुधवार की शाम गोरखपुर-गोंडा रेल रूट के मॉडल स्टेशन नौगढ़ व शोहरतगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पेयजल और साफ सफाई संबंधित व्यवस्था खराब मिलने पर जिम्मेदारों को डांट पिलाई। उन्होंने तैनात कर्मचारियों को स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं को यात्रियों तक पहुंचाने में कोई समस्या न आए इसका ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन


मार्च में रेलवे के जीएम के संभावित दौरे के मद्देनजर डीआरएम ने स्टेशन का निरीक्षण किया। विशेष ट्रेन के माध्यम से नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे डीआरएम ने पेय जल व्यवस्था को तत्काल दुरूस्त करन का निर्देश दिया। शोहरतगढ़ माडल रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में प्लेटफार्म परिसर में व्याप्त कमियों दूर कराने का निर्देश दिया। शोहरतगढ़ स्टेशन पर विशेष ट्रेन से पहुंचे डीआरएम ने सबसे पहले प्लेटफ ार्म नंबर एक पर बने रैम्प व सीढ़ी पर लगे टाईल्स को जांचा टूटे स्थानों पर मरम्मत कराने का निर्देश दिया। टिकट विंडो के सामने रेलिंग ठीक न होने, वेटिंग कक्ष में चार्ट, खिड़की, एटीवीएम मशीन व स्टेशन के बाहर निमार्णाधीन शौचालय के बाहरी दीवाल की उंचाई कम देख दीवाल की उंचाई बढ़ाने तथा परिसर में इंटरलाकिंग से निर्माणाधीन कार्यों को मानक के अनुरूप कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


रेलवे कालोनी में निवास कर रहे केएम दूबे पैडमैन के कमरे के अंदर घुसकर सुविधाओं की जानकारी ली। 45 मिनट के निरीक्षण में रेलवे कैंटीन, टिकट घर, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय व कक्ष के साथ प्रकाश व्यवस्था आदि का भी जायजा लिया। डीआरएम ने जिम्मेदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि माडल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समस्त प्रस्तावित कार्य बेहतर ढंग से अविलंब पूर्ण करा लिये जाएं। आगे कोई कमी मिलती है तो दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। इस दौरान मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम नीलिमा सिंह, सीनियर डीओएम स्वदेश सिंह, सीनियर डीएन कोऑर्डिनेशन जितेंद्र कुमार, पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर सफ दर हुसैन, श्रवण कुमार, स्टेशन अधीक्षक आरके राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलटीटी एक्सप्रेस ठहराव की मांग 
शोहरतगढ़ क्षेत्र के लोगों ने एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव समेत विभिन्न मांगों को लेकर डीआरएम को ज्ञापन दिया। लोगों ने स्टेशन पर आरक्षण की व्यवस्था सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक किए जाने, लोडिंग, अनलोडिंग की व्यवस्था कराए जाने, नेपाल से खुनुवां होकर आने वाले सड़क को रेलवे स्टेशन से जोड़े जाने, स्टेशन पर सोलर लाइट की व्यवस्था कराए जाने, वाराणसी एवं इलाहाबाद की यात्रा के लिए चौरी चौरा एक्सप्रेस को बढनी से चलाए जाने, एलटीटी एक्सप्रेस का ठहराव शोहरतगढ़ में किए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में शिवपति पीजी कालेज के प्राचार्य एपी चंद, रामसेवक गुप्ता, सतीश मित्तल, डॉ.धर्मेंद्र सिंह, अंबिका त्रिपाठी, सौरभ गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल, रामरक्षा मिश्र, सौरभ त्रिपाठी, रंजीत मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed