{"_id":"67def9855ff5b39eb00c0c00","slug":"drizzle-with-thunderstorm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-134502-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गरज-चमक के साथ हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गरज-चमक के साथ हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम एक मिजाज शनिवार देर शाम अचानक बदल गया। दिन में धूप और गर्मी के बीच शाम को गरज चमक शुरू हुई, और जिले के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बूंदाबांदी हुई।
इससे मौसम का बदल गया और ठंड महसूस होने लगी। हालांकि यह बहुत देर तक नहीं रहा। वहीं, तापमान की बात करें तो दोपहर में अधिकतम 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम स्थिर 20 ही दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब बारिश के आसार नहीं हैं, क्योंकि छींटे पड़ गए।
मौसम तेजी से गर्म होने की ओर बढ़ रहा है। मार्च का दूसरा सप्ताह लगने के साथ ही तापमान में वृद्धि होने लगी। शुक्रवार के तापमान की बात करें तो दोपहर में अधिकतम 34 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि, न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को दोपहर में डिग्री उछाल के साथ 35 डिग्री को छू गया, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा और 20 ही दर्ज किया गया। दोपहर में तल्ख धूप और हवा से गर्मी का एहसास होता रहा। जून की गर्मी सा महसूस किया गया, लेकिन शाम होते- होते एकाएक बादल मंडराने लगे और देखते ही देखते गरज चमक के साथ छींटे पड़े। लेकिन वह चंद मिनट रहा है।
विज्ञापन
जिले के आंशिक हिस्सों में ही मौसम का यह हाल रहा। हालांकि हवा और छींटा पड़ने के बाद मौसम में एकाएक नरमी आ गई। लोगों ने शाम को राहत महसूस किया। वहीं, गरज चमक को देखकर किसान चिंतित हो गए।