फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Driving license issued without driving

बिना वाहन चलवाए ही जारी हो रहा ड्राइविंग लाइसेंस

Sat, 31 Mar 2018 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 31 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
Driving license issued without driving
एआरटीओ कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। तेजी से बढ़ते सड़क हादसों को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। सड़क सुरक्षा के लिए लगातार अभियान चल रहे हैं, मगर ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में कोई सतर्कता नहीं दिख रही। आलम यह है कि बिना ड्राइविंग टेस्ट लिए ही जिले में धड़ल्ले से दोपहिया, चार पहिया वाहनों के चालन का लाइसेंस जारी कर दिया जा रहा है। रोजाना 50 से अधिक लाइसेंस जारी हो रहे हैं, लेकिन टेस्ट किसी का नहीं हो रहा। ड्राइविंग टेस्ट न हो पाने के लिए जिम्मेदार ड्राइविंग ट्रैक के अभाव का हवाला दे रहे हैं।
विज्ञापन

हादसों में कमी लाने के लिए सरकार सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर दे रही है। हेलमेट, सीट बेल्ट को अनिवार्य कर दिया गया है। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश हैं। लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए, जिससे उसी व्यक्ति का लाइसेंस जारी हो जो वाहन चलाने में निपुण हो। इसके लिए ऑनलाइन टेस्ट के साथ ड्राइविंग टेस्ट लेना भी अनिवार्य किया गया है। शासन की इस मंशा का जिले में पालन नहीं हो रहा। यहां ऑनलाइन टेस्ट तो होता है, लेकिन जब ड्राइविंग टेस्ट की बारी आती है तो बिना वाहन चलवाए ही कुशल चालक का प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। बता दें कि अभी तक एआरटीओ विभाग के पास चार व दो पाहिया वाहन चलाकर टेस्ट लेने के लिए कोई ट्रैक नहीं बना है।
विज्ञापन

बावजूद प्रतिदिन 50 लोगों का स्थायी लाइसेंस जारी हो रहा है। इनमें ज्यादातर ऐसे होते हैं, जो अभी वाहन चलाने में दक्ष ही नहीं होते। यातायात नियमों के पालन कराने वाला विभाग खुद असुरक्षित यात्रा के लिए अनुमति प्रदान कर रहा है। इस संबंध में एआरटीओ एके शुक्ला का कहना है कि ड्राइविंग ट्रैक न होने से थोड़ी दिक्कतें होती हैं, फिर भी बिना टेस्ट लिए लाइसेंस जारी नहीं किया जाता है। ड्राइविंग ट्रैक के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जगह उपलब्ध होते ही ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed