{"_id":"5d73e43d8ebc3e016d630173","slug":"drains-are-waterkogged-on-roads-siddharthnagar-news-gkp3206857134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियां जाम, सड़कों पर जलभराव बनी बिस्कोहर की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियां जाम, सड़कों पर जलभराव बनी बिस्कोहर की पहचान
विज्ञापन
बिस्कोहर कस्बे में नालियां चोक होने से सड़कों पर हुआ जलभराव।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालियां जाम, जलभराव बनी बिस्कोहर की पहचान
बिस्कोहर। संकरी गलियां, टूटी सड़कें व उस पर भरा नालियों का गंदा पानी देखकर आप सहज अंदाजा लगा सकते हैं कि यह बिस्कोहर कस्बा है। करीब 13 हजार की आबादी प्रशासन की अनदेखी के चलते इस गंदगी में जीवन काटने को मजबूर है।
आलम यह है कि कस्बे के मुख्य बाजार से लेकर बस स्टाप तक जाने वाले रास्ते नाबदान में तब्दील हो गए है। मुख्य मार्केट के दक्षिण वार्ड नंबर सात स्थित गली में नाली की सफाई नहीं होने से बदबू के चलते लोगों को घरों में रहना दूभर हो गया। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय द्वितीय तक जाने वाले रास्ते पर नालियां चोक है। कस्बे का कचरा स्कूल के पास ढेर लगा हुआ है। उत्तर यादव डीह से मेन रोड पर जाने वाली आरसीसी रोड टूटी होने से यादव टोला के पास लोगों के घरों का पानी भर कर जाम हो जाता है। शनिवार की सुबह हुई बरसात से स्थिति और भी खराब हो गई। मुख्य बाजार से पूरब की तरफ जाने वाले रास्तों पर जलभराव हो गया। कस्बा निवासी मोना पांडेय, अमन गुप्ता, सुरेश पांडेय, चन्द्र प्रकाश गुप्ता, विष्णु कसौधन आदि का कहना है कि कुछ वर्ष पहले पुराना डाकखाना से बाबू पोखरे तक सड़क ऊंचा करके बनाया गया था। जब सड़क बन रही थी तो ठेकेदार ने कहा था कि मार्केट से पानी निकासी के लिए चौड़ी नाली बना देंगे। लेकिन ठेकेदार ने नाली नहीं बनाई। इसलिए हल्की सी बारिश गांव के लिए मुसीबत बन जाती है। एडीओ पंचायत भनवापुर वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि जल्द ही जाम नालियों की सफाई करा दी जाएगी।