फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Drain being constructed against the standard was demolished

Siddharthnagar News: मानक विपरीत बन रही नाली तुड़वाई

Tue, 29 Jul 2025 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Drain being constructed against the standard was demolished
इटवा। नगर पंचायत बिस्कोहर में निर्माणाधीन नाली को जेई ने तुड़वा दिया। लोगों ने निर्माण कार्य मानक के विपरीत कराने का आरोप लगाया था। नगर पंचायत विस्कोहर के वार्ड नंबर-15 विश्वनाथ नगर के मुख्य मार्ग पर 39 लाख से 250 मीटर आरसीसी नाली का निर्माण कराया जा रहा था। इसमें केवल मोरंग, सरिया व सीमेंट का ही मिश्रण किया जाना था। परंतु ठेकेदार ने नाली के पास मोरंग व सीमेंट का स्टाॅक व दूसरी पटरी पर सादा बालू का स्टाॅक कर रखा था। लोगों का आरोप है कि सोमवार को ठेकेदार के मुंशी ने नाली निर्माण करते समय मोरंग की जगह केवल सादा बालू मिलाकर नाली निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। जेई आशीष सिंह ने बताया कि मोरंग की जगह केवल बालू के प्रयोग किए गए नाली को गिरवा दिया गया है। दूसरी पटरी पर गिराए गए बालू को भी हटवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed