{"_id":"651090eecacccf2c1d026639","slug":"dowry-murder-accused-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-5334-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दहेज हत्या के आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दहेज हत्या के आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
Mon, 25 Sep 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भवानीगंज पुलिस ने दहेज हत्या के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। थाना भवानीगंज के ग्राम हबीबपुर निवासी सलमान अहमद पुत्र रिजवान, सैय्यद अहमद, रिजवान, शहनाज एवं मोमिना खातून दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या के आरोपी अभियुक्त हैं, जिनका विचारण सत्र न्यायालय द्वारा किया जा रहा है।
विचारण में सहयोग न करने की वजह से न्यायालय ने सलमान के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किया था। थाना भवानीगंज की पुलिस ने न्यायालय की आदेशिका का पालन करते हुए आरोपी अभियुक्त सलमान को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।