फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dogs chased a person and scratched him, injured him

Siddharthnagar News: कुत्तों ने एक व्यक्ति दौड़ाकर नोचा, जख्मी

Sun, 12 May 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 12 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dogs chased a person and scratched him, injured him
- पुरानी नौगढ़ के डिहवा में दो दिन पहले कुत्तों ने एक बच्चे को नोचकर मारा डाला था
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। यदि आप घर से अकेले निकलते हैं तो डंडा जरूर लेकर निकलें। क्योंकि कुत्ते हमलावर हो चुके हैं। पुरानी नौगढ़ में एक व्यक्ति को उसके घर के सामने कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया और उसे नोचकर लहूलुहान कर दिया। लोगों ने उसे किसी तरह से बचाया और इलाज करवाया। दो दिन पहले ही पुरानी नौगढ़ डिहवा में कुत्तों ने एक बच्चे को नोचकर मार डाला था।

सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ के सुभाषनगर मोहल्ला निवासी शमशाद (40) अपने घर के सामने बैठा था, इसी बीच कुत्तों का झुंड पहुंच गया। उन्हें देखकर वह कुछ सकपाया और दो दिन पहले हुई घटना को देखते हुए भागने की कोशिश की, कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से मारकर कुत्तों को भगाया। तबतक शमशाद जख्मी हो चुका था। उसके हाथ और पैर को कुत्ते बुरी तरह से नोच चुके थे। परिजनों ने उसका इलाज करवाया।
विज्ञापन

अस्पताल बंद होने के कारण एंटी रैबिज का इंजेक्शन नहीं लग सका है। वहीं, दो दिन के भीतर कुत्तों के दो हमले से लोगों में दहशत बना गया है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि घर से बाहर अकेले निकलने पर डंड़ा लेकर चलें। बच्चों को अकेले न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed