{"_id":"2044d6afa7cffb2c2fa4a85e61a6461f","slug":"does-the-fake-inspector-arrested-smugglers-woosli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों से वूसली करता नकली दरोगा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों से वूसली करता नकली दरोगा गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में बढ़ती तस्करी का लाभ उठाने से शरारती तत्व भी पीछे नहीं है। बुधवार को पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया। कस्बा निवासी यह युवक दरोगा बनकर तस्करों से पैसे ऐंठता था। उसके पास से फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बार्डर क्षेत्र में लगातार डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस की तस्करी बढ़ रही है। इसमें पुलिस की मिलीभगत के भी आरोप लग रहे हैं। बुधवार को बढ़नी चौकी पुलिस की टीम इसकी छानबीन कर रही थी।
इस बीच कस्बे के मालगोदाम तिराहे पर युवक दरोगा बनकर तस्करों से रुपये ऐंठता पाया गया। राज तब खुला, जब तस्करों ने उसे रुपये देने से इनकार कर दिया। विवाद बढ़ने पर लगी भीड़ में पहुंची पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से फर्जी पहचान पत्र भी मिला। उसे हिरासत में लेकर पुलिस चौकी ले गई। पूछताछ में उसने अपना नाम भोला बताया। पुलिस ने दोनों तस्करों को भी हिरासत में ले लिया है।