फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Do not hesitate to tell dughters problem.

बेटियां संकोच न करें, बेझिझक बताएं समस्याएं

Fri, 29 Nov 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Do not hesitate to tell dughters problem.
डुमरियागंज के सेंट थामस स्कूल में पुलिस की पाठ शाला में बच्ची को सम्मानित करते एसओ। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बेटियां संकोच न करें, बेझिझक बताएं समस्याएं
विज्ञापन

डुमरियागंज/हल्लौर। सेंट थॉमस जूनियर हाईस्कूल हल्लौर में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत पुलिस की पाठशाला आयोजित हुई। इसमें क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह देव ने छात्राओं को अहम जानकारी दी।
कार्यक्रम में महेंद्र सिंह देव ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के लड़के-लड़कियां बाइक न चलाएं। छात्राओं से कहा कि मनचलों से डरें नहीं, बेझिझक शिकायत करें। मनचलों को जेल भेजने की जिम्मेदारी पुलिस की है। कहा कि अपनी किसी परेशानी को अभिभावकों से साझा करने में संकोच न करें। आप अपनी समस्या शिक्षक को भी बता सकते हैं। बच्चों को सलाह दी कि परिवार के लोगों को बिना हेलमेट बाइक लेकर घर से बाहर न निकलने दें। उप जिलाधिकारी त्रिभुवन ने मोबाइल और सोशल मीडिया के खतरे की जानकारी दी। इस मौके पर डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह, उप निरीक्षक पीएन सिंह, फादर रिनसों, सिस्टर कला, सुंदर लाल, एसके मौर्या, आरसी मौर्या, मनोज श्रीवास्तव, प्रमोद यादव, विनोद चौधरी, आरके दुबे, सर्वेश मिश्रा, भूपेंद्र मणि, बच्चन उपाध्याय, रितेश, अरुणेश पांडेय, मो. हैदर आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में छात्राओं ने सवाल किए, जिसका पुलिस अधिकारियों ने जवाब दिया।
विज्ञापन

..............
पाठशाला में मिली अहम जानकारी
- छात्रा वैष्णवी सोनी ने कहा कि कार्यक्रम से बालिकाओं को सुरक्षा के संबंध में अहम जानकारी दी गई। परिवार और आसपास के लोगों को भी इन बातों से अवगत कराऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भविष्य में काम आएगी जानकारी
रीमा त्रिपाठी ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चल रहीं योजनाओं की जानकारी मिली। पुलिस की पाठशाला में मिली जानकारी भविष्य में काम आएगी।
---
किसी के बहकावे में न आएं
- छात्रा अनम फातिमा ने कहा कि कार्यक्रम में बताया गया कि किसी के बहकावे में न आएं। सोच-समझकर फैसला करें। परेशानी में पुलिस से संपर्क करें, मदद अवश्य मिलेगी।

---
परिजनों से साझा करें परेशानी
- दीपिका मौर्या ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। यह समझाया कि अपनी परेशानी परिजनों को जरूर बतानी चाहिए। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed