फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DNA test will be done after PM report

पोस्टमार्टम से खुलेगा राज, कंकाल महिला या पुरुष

Thu, 18 Mar 2021 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
DNA test will be done after PM report
पीएम रिपोर्ट के बाद होगा डीएनए टेस्ट
विज्ञापन

जगजीवनपुर गांव के पास गड्ढे में मिला था कंकाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जगजीवनपुर गांव के पोखरे में मिला कंकाल महिला का है या पुरुष का यह जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। रिपोर्ट में पुष्टि के बाद डीएनए जांच कराई जाएगी। इसके बाद असल वजह सामने आएगी कि महिला अथवा पुरुष है। उसकी उम्र कितनी है और मौत कैसे हुई है। वहीं मानव कंकाल मिलने के बाद गांव में दूसरे दिन भी कई प्रकार की चर्चाएं रहीं। हालांकि बुधवार को कंकाल मिलने के बाद से गांव के लोग मौके पर नहीं गए और न ही मुंह खोलना वाजिब समझ रहे थे। इससे पुलिस यह संदेह व्यक्त कर रही है कि इसके पीछे कुछ राज जरूर है। दरअसल इटवा थानाक्षेत्र के जगजीवनपुर गांव के पोखरे में लोग पंपिंगसेट लगाकर मछली पकडने के लिए सुखा रहे थे। इस दौरान एक मानव कंकाल और महिला के कपड़े मिले थे। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस रिपोर्ट के इंतजार में है। एसओ इटवा वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट में महिला और पुरुष की जानकारी मिलने के बाद डीएनए जांच कराया जाएगा। उसमें असलियत और साफ हो जाएगी। इसके बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed