फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DNA matching will now be used to identify the victims of flash floods in Nepal.

UP: नेपाल बाढ़ में मारे गए भारतीयों की पहचान कैसे होगी? दूतावास ने बताया पूरा प्रोसेस, जारी किए व्हाट्सएप नंबर

Tue, 01 Sep 2026 12:38 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 01 Sep 2026 12:38 PM IST
सार

भारतीय नागरिकों के परिजन सहायता के लिए व्हाट्सऐप सुविधा वाले इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय दूतावास के द्वारा जारी किए गए नंबर ये हैं, 9851316807, 9709107500, 981032 6117, इन नंबरों पर व्हाट्सएप मैसेज के जरिए जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन
DNA matching will now be used to identify the victims of flash floods in Nepal.
भारतीय दूतावास ने बताया पूरा प्रोसेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेपाल में हाल की फ्लैश फ्लड में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के शवों की पहचान और भारत वापसी की प्रक्रिया को लेकर भारतीय दूतावास ने नई जानकारी जारी की है। दूतावास के अनुसार शवों को परिजनों को सौंपने से पहले नेपाल में नौ चरणों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

विज्ञापन

इसमें शव का दस्तावेजीकरण, फोटो व विवरण दर्ज करना, पोस्टमार्टम, मौत के कारण का सत्यापन, औपचारिक पहचान, फिंगरप्रिंट/डीएनए नमूना लेना, पासपोर्ट या पहचान पत्र का सत्यापन, दूतावास स्तर पर समन्वय और अंत में शव सौंपने की प्रक्रिया शामिल है। पहले चार चरण नेपाली अधिकारी पूरे करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूतावास ने बताया कि यदि परिजन नेपाल पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध शवों के फोटो और विवरण से अपने परिजन की पहचान कर लेते हैं तो भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर शव की सुपुर्दगी और भारत वापसी की प्रक्रिया में मदद करेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य संबंधी जोखिम को देखते हुए नेपाल सरकार ने बड़ी संख्या में शवों को अस्थायी रूप से दफन भी किया है। ऐसे मामलों में पहली श्रेणी के परिजनों से डीएनए मिलान कराया जाएगा। 

पहचान संभव नहीं होने अथवा शव अस्थायी रूप से दफन किए जाने की स्थिति में नेपाली अधिकारी शवों से डीएनए नमूने लेकर प्रोफाइल तैयार कर रहे हैं। मृतक के माता-पिता, संतान या अन्य प्रथम श्रेणी के परिजन डीएनए प्रोफाइल ईमेल से भेज सकते हैं अथवा आवश्यक जानकारी के साथ रक्त का नमूना दे सकते हैं। 

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
भारतीय नागरिकों के परिजन सहायता के लिए व्हाट्सएप सुविधा वाले इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं
985 131 6807
970 910 7500
981 032 6117

नेपाल पुलिस की डीएनए संबंधी हेल्पलाइन +977 9841 6160 95 भी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed