{"_id":"64c00bdaaaf2cba9a90c84e9","slug":"dm-sir-electricity-bill-is-coming-high-officials-do-not-listen-to-complaints-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-2027-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डीएम साहब! ज्यादा आ रहा बिजली का बिल, शिकायत पर नहीं सुनते अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डीएम साहब! ज्यादा आ रहा बिजली का बिल, शिकायत पर नहीं सुनते अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी ब्लॉक के खैरी शीतल प्रसाद गांव के सचिवालय में लगा राहत चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लॉक के खैरी शीतल प्रसाद गांव के सचिवालय में मंगलवार को राहत चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों ने डीएम संजीव रंजन से अपनी समस्याओं को बताया। जिस पर उन्होंने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया।
गांव के शिवदुलारेडीह की रहने वाली मुनिया ने बताया कि बिजला के मीटर से बिल बहुत आ रहा है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। पुन्नेडीह निवासी सोमई ने बताया कि उनके टोले में आवागमन के लिए रास्ता नहीं है। शिवदुलारेडीह के सुभाष साहनी ने राशनकार्ड न बनने की शिकायत की। मुरव्वनडीह के मनबहाल मौर्य व खैरी के वासदेव ने बताया कि जलशक्ति मिशन के तहत खैरी टोले में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी बना है। जिसमें पहले ट्रांसफाॅर्मर खराब था। अब जब ट्रांसफाॅर्मर बदला जा चुका है। उसके बाद भी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। पन्नापुर के रमन निषाद, रामकुमार व गिरधारी ने बताया कि पहली जुलाई को ही पन्नापुर व तमकुहवा के बीच पुलिया बह गई है। वहां पुलिया निर्माण की अत्यंत आवश्यकता है। आवास के लिए संगीता, अनीता, लखराजी, सरस्वती, प्रमिला, संतोष कुमार ने डीएम से मांग किया। डीएम ने कहा कि बाढ़ के समय हर कीमत पर जनहानि को रोकना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय युवावर्ग सेल्फी खींचने का प्रयास न करें और सेल्फी कम पानी में भी खींचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से लोगों को कम नुकसान हो इसका प्रयास किया जाएगा। बाढ़ चौकियों की स्थापना की जा रही है। गांवों में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार गौरव कुमार, बीडीओ धन्नजय सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीवनलाल आदि मौजूद रहे।