फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM should provide ration to flood victims

Siddharthnagar News: बाढ़ पीड़ितों को राशन उपलब्ध कराएं डीएम

Sun, 14 Jul 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Jul 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
DM should provide ration to flood victims
कमिश्नर और आईजी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। बाढ़ ग्रस्ति इलाकों का कमिश्नर अखिलेश सिंह और आईजी राम कृष्ण भारद्वाज ने दौरा किया।

शनिवार कमिश्नर अखिलेश सिंह, आईजी राम कृष्ण भारद्वाज व डीएम डॉ. राजागणपति आर ने शाहपुर भोजपुर बांध का जायजा लिया। उसके बाद वह शाहपुर मंडी परिषद पहुंचकर बाढ़ और उससे पीडि़तों का जायजा लिया। कमिश्नर अखिलेश सिंह ने बताया कि इस बार अप्रत्याशित रूप से बहुत पहले से ही बाढ़ आ गई है और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद होकर बाढ़ पीडि़तों के सहयोग में लगी है। उन्होंने बताया कि मैरुंड गांवों को चिह्नितकर आवागमन के लिए नाव, बोट व आवश्यक चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था की गई है। वहीं, राशन आदि की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
डीएम से पूछने पर उन्होंने बताया कि बाढ़ पीडि़तों को ग्राम प्रधानए कोटेदार, रसोइयों के माध्यम से पकापकाया भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। गर्भवती स्त्रियों, बुजुर्ग, बच्चों व गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को चिह्नितकर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं, बाढ़ से होने वाली बीमारियों के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं, जो बाढ़ ग्रस्त इलाकों में चिकित्सा शिविर के माध्यम जांचकर वितरण की जाएगी। शाहपुर-भोजपुर बांध के बचे गैप के बारे में बताया कि गैप भरने के लिए विभिन्न विभाग की 14 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। गैप भरने के लिए किसानों से बातचीत कर जमीन अधिग्रहण करके गैप भरने का प्रयास किया गया था। शेष बचे गैप का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देकर गैप भरा दिया जाएगा। जिससे आने वाले समय में बाढ़ की समस्या का पूर्णता निस्तारण हो सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाजों में तहसील स्तर पर काल सेंटर स्थापित कर 24 घंटे सेवा प्रारंभ कर दी गई है। चरणवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर बाढ़ पीडि़तों पर नजर बनाई रखी गई है। सिद्धार्थनगर में 80 गांव मैरुंड हैं। डुमरियागंज में कुल 73 गांव प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से बाढ़ प्रभावित हैं। जिसमें से 35 गांव मैरुंड हैं, शेष गांव को चिह्नितकर के 5500 पैकेट राशन किट का डिमांड किया गया था। जिसके सापेक्ष 500 राशन किट उपलब्ध हो गया है। शेष जल्द ही उपलब्ध हो जाने के उपरांत वितरण किया जाएगा। अंत में कमिश्नर अखिलेश सिंह ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों पर स्थानीय प्रशासन को 24 घंटे निगहबानी करने का निर्देश दिया। साथ ही बाढ़ पीडि़तों को हर संभव मदद किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed