फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM Pawan Aggarwal

चौकस रखें बाढ़ पूर्व तैयारी, लापरवाही क्षम्य नहीं : डीएम

Mon, 25 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 25 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
DM Pawan Aggarwal
जोगिया क्षेत्र के लखनापार बैदौला बाध निरीक्षण करते डीएम पवन अग्रवाल, एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल।
सिद्धार्थनगर। डीएम पवन अग्रवाल ने एसपी अभिषेक अग्रवाल के साथ बूढ़ी राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित लखनपार बैदौला बांध, तनेजवा बांध और बानगंगा बैराज का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान कट गए नकाही तट बंध का भी निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारी में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बाढ़ चौकियों और राहत सामग्री के टेंडर के संबंध में जानकारी लेते हुए भूसा चारे का प्रबंध करने का निर्देश दिया। डीएम पवन अग्रवाल ने बानगंगा बैराज पर नदी के जलस्तर बारे में जानकारी लेते हुए बैराज के संचालन को भी देखा। उन्होंने एडीएम उमाशंकर से बाढ़ के दौरान वितरित किए जाने वाले राहत सामग्री के टेंडर और बाढ़ चौकियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। एडीएम ने बताया कि सभी प्रकार के टेंडर हो गए हैं। बाढ़ चौकियां स्थापित और सक्रिय हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ के दौरान पशुओं के लिए भूसा चारा आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। बाढ़ आने पर किसी प्रकार की समस्या न होने पाए, इसके लिए पूर्व में ही सभी तैयारी कर ले। उन्होंने अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड सिंचाई विभाग आरके नेहरा को बांधों के रख-रखाव का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र, ड्रेनेज खंड के एई वैभव पांडेय, जेई संजय कुमार, अभिजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान स्थलों पर कराएं मरम्मत
जोगिया क्षेत्र में बूढ़ी राप्ती नदी किनारे स्थित लखनापार बैदौला बांध के निरीक्षण के दौरान डीएम पवन अग्रवाल ने कटान स्थलों पर मरम्मत कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पहले सभी बांधों को दुरुस्त किया जाए। जहां नदी कटान कर रही है वहां पर सही तरीके से बचाव एवं मरम्मत कार्य किया जाए। इस दौरान एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed