फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM incomplete preparations Bifre

अधूरी तैयारियों पर बिफरे डीएम

Sun, 22 Jan 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Jan 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
DM incomplete preparations Bifre
मिलक सीएचसी का निरीक्षण करते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा।अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। नवागत डीएम सूर्यपाल गंगवार ने रविवार को जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्ट्रेट सहित पोलिंग पार्टिंयों की रवानगी, स्ट्रांग रूम, मतगणना के लिए निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। आधी-अधूरी तैयारियों पर नाराजगी जताई। हिदायत दी कि एक सप्ताह में अधूरे काम हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। इसके बाद कमियां मिली तो हिदायत नहीं, कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने सुबह सबसे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से परिचय भी प्राप्त किया। मतदाताओं की स्थिति, ईपी रेसियो, पोलिंग प्रतिशत सहित अन्य जानकारियां ली। चुनाव से संबंधित कार्यों को समय से निपटाने के लिए निर्देशित किया। चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव कार्य में सुधार की गुंजाइश नहीं है। लिहाजा हर जिम्मेदारी को पूरी सजगता से निभाएं। लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई निश्चित है। इसके बाद डीएम ने डबल लाक में रखी ईवीएम मशीनों को देखा।
विज्ञापन

सुरक्षा संबंधित रजिस्टर का मुआयना किया। अधिकारियों से पूछा कि ईवीएम की जांच करा ली गई या नहीं। डीएम ने बीएसए मैदान का निरीक्षण किया। यहां से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। इसके लिए पूर्व के चुनाव में की गई व्यवस्था की भी जानकारी ली। इसके बाद सीधे मंडी परिसर में प्रस्तावित मतगणना स्थल पहुंचे। पूरे परिसर के भ्रमण के बाद मंडी सचिव से दुकानों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कई कमरों में प्लास्टर उखड़े हुए थे। मरम्मत नहीं कराई जा रही थी। गंदगी का अंबार था। इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जो दुकानें आवंटित नहीं है, उसकी जिम्मेदारी मंडी समिति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी मरम्मत क्यों नहीं कराई जा रही। एक सप्ताह की मोहलत देते हुए कहा कि मतगणना जैसा महत्वपूर्ण कार्य होना है। लिहाजा इससे जुड़ी हर तैयारी को निर्धारित समय में पूरा कर लें। अगर खामियां मिली तो जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अनिल मिश्रा, एडीएम बाबू राम, एसडीएम सदर विनीत उपाध्याय, सीओ सदर अकमल खान, पीडब्लूडी के एक्सईएन सीपी गुप्ता, सहायक निर्वाचन अधिकारी शिवमूरत लाल श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक अब्दुल जब्बार, संजय सहाय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed