फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM expressed displeasure over land grabbing case not being registered

Siddharthnagar News: भूमि कब्जाने का मुकदमा दर्ज नहीं होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Sun, 10 Nov 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 10 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over land grabbing case not being registered
लोटन। डीएम राजागणपति आर की मौजूदगी में लोटन कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिसमें 36 मामले आए। इस बीच पेश हुए एक मामले में पांच दिन से मुकदमा न दर्ज करने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कोतवाल को कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं, उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोटन कोतवाली क्षेत्र के खखरा बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति पर बंजर जमीन में कब्जा कर छप्पर बनाने का आरोप लगाते हुए करमहा निवासी दिनेश आदि सोमवार को तहसील दिवस में शिकायती पत्र दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने हल्का लेखपाल को कब्जे धारक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था। लेकिन, कोतवाल ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज न किए जाने से नाराज डीएम ने एसडीएम डाॅ. ललित कुमार को निर्देश दिया कि चार बजे के अंदर मुकदमा दर्ज कराकर मुझे अवगत कराएं। मुड़िली गांव के एक व्यक्ति ने डीएम को शिकायती पत्र दिया और कहा मंदिर जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग कब्जा कर दिए हैं, जिस पर डीएम ने बीडीओ को फोन कर दो दिन के भीतर पुलिस बल लेकर कब्जा हटवा कर रास्ता बनवाने का निर्देश दिया। फरियादियों की रही भीड़ : लोटन कोतवाली में समाधान दिवस पर फरियादियों की पूरी कतार लग गई थी। कोतवाली में आयोजित थाना दिवस में अब तक सबसे अधिक प्रार्थना पत्र आने का रिकार्ड 13 था, लेकिन शनिवार को 36 शिकायती पत्र आकर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया। लोगाें ने कहा कि अगर इसी तरह सभी विभाग के अधिकारी कार्य करना शुरू कर दें तो जनता को स्थानीय स्तर पर समस्या का निस्तारण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed