फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM executing institutions ultimatum

कार्यदायी संस्थाओं का डीएम का अल्टीमेटम

Sun, 17 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
DM executing institutions ultimatum
सिद्धार्थनगर में आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कार्यदायी संस्थाओं के बजट आवंटन की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में हुई। डीएम ने तय समय सीमा में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया। सीएनडीएस को हिदायत दी कि 31 मई तक हर हाल में स्वीमिंग पूल का निर्माण पूरा होना चाहिए। टेंडर व कार्यप्रणाली को लेकर आरईएस व गन्ना विभाग पर डीएम की विशेष निगाह रही। जिला गन्ना अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने समीक्षा बैठक की शुरुआत आरईएस विभाग की फाइल पलट कर की। वित्तीय वर्ष 2015-16 में किए गए कार्यों के संबंध में जानकारी मांगा तो अधिशासी अभियंता ने बताया कि कुछ कार्य अपूर्ण है। जो आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, उसे हैंडओवर करें।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम की बाउंड्री के उच्चीकरण कार्य को समय के अंदर पूरा कराने का कहा। डीएम ने समयसीमा के भीतर कार्य न पूरा होने को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ को निर्देशित किया विभाग से स्पष्टीकरण लें। गन्ना विभाग की समीक्षा करते समय सहायक अभियंता से पूछा कि निर्माण कार्य कराने के लिए 31 मार्च को धन का आवंटन हो गया था। अभी तक निविदा नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एई ने कहा कि शासन से धन नहीं आया था। 6 मई को निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सीडीओ से कहा कि गन्ना विभाग के सभी पूर्ण कार्यों का स्थलीय सत्यापन कराकर अतिशीघ्र रिपोर्ट भेजे।
इस पर डीएम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बारिश के मौसम से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो कार्रवाई निश्चित है। अधिशासी अभियंता सीएनडीएस से कहा कि वर्षों से निर्माणाधीन तरणताल को 31 मई तक पूरा करें। 30 जून तक स्थलीय निरीक्षण भी पूरा कर हैंडओवर कर दे अन्यथा शासन को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया जाएगा। कब्रिस्तानों की चारदीवारी निर्माण, कपिलवस्तु के निर्माणाधीन पार्क की प्रगति को जाना। राजकीय इंटर कालेज खेसरहा व इटवा के निर्माण को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। 

पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता को जल्द ही सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ अखिलेश तिवारी समेत सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed