फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DJ noise is taking away students' exams before board exams

Siddharthnagar News: बोर्ड से पहले डीजे का शोर ले रहा विद्यार्थियों की परीक्षा

Mon, 16 Feb 2026 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
DJ noise is taking away students' exams before board exams
खलीलाबाद के आजाद चौक पर डीजे की धुन पर झूमते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सहालग में डीजे का शोर बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों पर भारी पड़ रहा है। आलम यह है कि शादी के समय रात 12:00 बजे तक डीजे पर बज रहे गीतों के कारण उनकी परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा के दौरान होने वाले शोर के बारे में सोचकर छात्र परेशान हैं।
शादियों में बुकिंग के बाद डीजे संचालक शासन के निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं। शहर में 120-200 डेसिबल तक आवाज में डीजे बजा रहे हैं। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सप्ताह में 3-4 से रोगी कम सुनाई देने की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। वह चिकित्सकों को बता रहे हैं कि तेज आवाज के कारण कान में सनसनाहट की वजह से सुनने में दिक्कत हो रही है। चिकित्सक उन्हें इलाज के साथ आवश्यक परामर्श भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

डीजे को रात 10:00 बजे तक ही बजाने के निर्देश हैं, लेकिन स्थिति यह है कि रात 12:00 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहे हैं। इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। उनका ध्यान भंग होने से तैयारी में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed