फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   District jail inspected, prisoners asked about their health

Siddharthnagar News: जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों से स्वास्थ्य के बारे में पूछा

Thu, 28 Mar 2024 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
District jail inspected, prisoners asked about their health
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार मलिक के आदेश के क्रम में बृहस्पतिवार को जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सालय एवं भोजनालय देखा गया और बंदियों के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की गई। साथ ही जिला जेल में स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया और बंदियों को प्राप्त सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई।

बंदियों ने बताया कि उन्हें किसी भी प्रकार समस्या नहीं है। बैरक में निरुद्ध बंदी को जेल मैनुअल के बारे में, कारागार में स्थापित लीगल एड क्लीनिक के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त जिला कारागार में स्थित महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा उनसे उनके मुकदमे, स्वास्थ्य एवं परिजनों से मुलाकात के संबंध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी, जेलर राजेश कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर प्रदीप कुमार सिंह आदि शामिल रहे। यह जानकारी ब्रिजेश कुमार द्वितीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed