फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Distribution of compensation amount under crop insurance schemes

Siddharthnagar News: फसल बीमा योजनाओं के तहत हुआ क्षतिपूर्ति राशि का वितरण

Tue, 05 May 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 05 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Distribution of compensation amount under crop insurance schemes
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2025 व रबी 2025-26 की क्षतिपूर्ति धनराशि वितरण कार्यक्रम कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में किसानों को फसल क्षति का त्वरित मुआवजा दिया जा रहा है। सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है और हर समय उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाने और डीबीटी के माध्यम से अनुदान उपलब्ध कराने की जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक विनय वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। बीज व कृषि उपकरणों पर अनुदान तथा बीमा योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और जोखिम कम करने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी द्वारा सात लाभार्थी किसानों को क्षतिपूर्ति राशि का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष पात्र किसानों को भी समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में बीमा योजनाओं से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय सहित अन्य अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed