फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dispute over dance in orchestra, fight, two injured

Siddharthnagar News: आर्केस्ट्रा में डांस को लेकर विवाद मारपीट, दो जख्मी

Sat, 11 May 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 May 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dispute over dance in orchestra, fight, two injured
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव में देर रात हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव में शुक्रवार देर रात आर्केस्ट्रा देखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें दो युवक घायल हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों से उपचार उनके घर भेज दिया। वहीं, इस मामले की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात में क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव में एक मुंडन संस्कार के अवसर पर आर्केस्ट्रा चल रहा था। आर्केस्ट्रा देखने आसपास गांव के लोग पहुंचे थे। डांस कर रही बार बालाओं के साथ स्टेज पर गांव के कुछ लोग डांस कर रहे थे। उसी दौरान महदेवा नानकार निवासी शंकर यादव ने आर्केस्ट्रा संचालन कर रहे एलाउंसर से 500 रुपये का छुटटा मांग लिया। छुटटा मांगने की बात को लेकर स्टेज पर डांस करने वाले गांव के कुछ लोग से कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सभी लोग स्टेज से उतर कर शंकर यादव को मारने पीटने लगे। जिससे वहां का माहौल बिगड़ गया। पुलिस के पहुंचने पर पूरी तरह मामला शांत हो पाया। उसके बाद इस मारपीट घायल शंकर यादव व रामविलास को शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह महदेवा नानकार निवासी शंकर यादव ने थाने तहरीर देकर रमवापुर तिवारी गांव अंगद राजभर, संजीत, कल्लू, राजन और विशाल सहित आदि पर आरोप लगाया कि इन लोगों ने मुझे व साथी रामविलास को मारा पीटा है। इस संबंध थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष को सुबह थाने बुलाया गया था। उसके बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से सुलह समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed