फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Displeasure over pending cases, warned of action

Siddharthnagar News: लंबित मामलों पर नाराजगी कार्रवाई की दी चेतावनीे

Sun, 17 May 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Displeasure over pending cases, warned of action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तहसील बांसी में शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डाॅ. अभिषेक महाजन की मौजूदगी में जनसुनवाई की गई। डीएम ने समीक्षा के दौरान कुछ मामलों में संतोषजनक प्रगति न मिलने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तत्काल जिला स्तरीय टीम गठित कर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए।
साथ ही लंबित मामलों में कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन

तहसील समाधान दिवस में राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति, पुलिस समेत विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती ने की, जबकि पुलिस विभाग से जुड़े मामलों को पुलिस अधीक्षक ने सुना। डीएम ने कहा कि तहसील समाधान दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कानूनगो और लेखपालों को भूमि संपत्ति रजिस्टर तथा भूमि विवाद रजिस्टर तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस का कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed