{"_id":"6a4579264038adb290008c31","slug":"discussion-held-on-the-reorganization-of-booths-and-the-disposal-of-objections-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-160636-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बूथों के पुनर्गठन और आपत्तियों के निस्तारण पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बूथों के पुनर्गठन और आपत्तियों के निस्तारण पर हुई चर्चा
Thu, 02 Jul 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में विधानसभा क्षेत्र बांसी के बूथों के पुनर्गठन व संभावित आपत्तियों पर चर्चा के लिए बुधवार को बैठक हुई। तहसील सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप विधानसभा क्षेत्र में बूथों के मर्जर की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पूर्व में विधानसभा क्षेत्र में कुल 503 मतदान केंद्र थे। कम मतदाता संख्या वाले 78 बूथों के मर्जर के बाद इनकी संख्या घटकर 425 रह गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार जहां मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहां आवश्यकता के अनुरूप पुनर्संरचना की जाती है, जबकि कम मतदाता संख्या वाले बूथों का समीपवर्ती बूथों के साथ मर्जर किया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत 78 बूथों का पुनर्गठन किया गया है। तहसीलदार ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि यदि बूथों के मर्जर अथवा पुनर्गठन को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति या सुझाव हो तो उसे निर्धारित समयावधि के भीतर लिखित रूप में प्रस्तुत करें, ताकि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई समय से सुनिश्चित की जा सके। बैठक में भाजपा से मनोज यादव, सपा से महताब अहमद, सबका यूनाइटेड दल से राम सिंह तथा कांग्रेस से शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।