फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Discolored strike polio campaign

हड़ताल से फीका पड़ा पोलियो अभियान

Sun, 25 Sep 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 25 Sep 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Discolored strike polio campaign
अभियान चलाया
सिद्धार्थनगर। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और प्रेरक संघ की हड़ताल से पल्स पोलियो दिवस फीका रहा। अधिकांश बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर बच्चों को ड्रॉप पिलाया गया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था ध्वस्त रही। जिन बूथों पर कर्मचारी मौजूद भी थे, वहां भी ड्रॉप पिलाने का आंकड़ा कम रहा। हड़ताल की सूचना के चलते अभिभावक भी बच्चों को बूथों तक लाने में हिचकते रहे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने हड़ताल को बेअसर बताया है।
विज्ञापन

नौगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बने बूथ पर स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी संभाले हुए थे। यहां दोपहर 12 बजे तक महज 4 बच्चों को ड्राप पिलाया गया था। नौगढ़ प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर भी रफ्तार धीमी रही। यहां साढ़े 12 बजे तक 62 नौनिहाल ड्राप पी चुके थे। नगर के अन्य केंद्रों पर भी अभियान सुस्त रहा। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में हड़ताल का ज्यादा असर था। आशा, आंगनबाड़ी और प्रेरक के बहिष्कार के चलते दूरस्थ गांव में स्वास्थ्य कर्मचारी भी नहीं पहुंच सके थे।
विज्ञापन

शोहरतगढ़, बांसी, डुमरियागंज, इटवा तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों के आस-पास के बूथ पर तो जैसे-तैसे दवा पिलाया गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे वंचित रह गए। इससे पूर्व सुबह आठ बजे बर्डपुर पीएचसी पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. पीपीराय ने नौनिहाल को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को हर हाल में दवा पिलाने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि हड़ताल का अभियान पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसीएमओ आरसीएच डॉ. विजय कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बर्डपुर डॉ. प्रशांत अस्थाना, यूनिसेफ  के जिला समन्वयक देवकांत शर्मा, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि नितेश श्रीवास्तव सहित संजीव कुमार श्रीवास्तव, माल जी, हनीफ  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed