Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Direct train started for Deoghar

Siddharthnagar News: देवघर के लिए शुरू हुई सीधी ट्रेन

Sun, 07 Dec 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Direct train started for Deoghar
बढ़नी रेलवे स्टेशन पर देवघर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से सावन मेला के अवसर पर विशेष ट्रेन सेवा का संचालन किया जा रहा। यह स्पेशल ट्रेन बढ़नी और देवघर के बीच गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, मुंगेर, सुल्तानगंज और भागलपुर होते हुए चलाई जा रही है। इसके संचालन से श्रद्धालुओं काे देवघर जाने के लिए सीधे ट्रेन की सुविधा मिल रही है।
सभी प्रदेशों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी हजारों लोग सावन में झारखंड में मौजूद देवघर के भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए जाते हैं। कई बार श्रद्धालुओं की संख्या अत्याधिक होने के कारण वहां पहुंचना कठिन हो जाता है लेकिन इस वर्ष जिले के बढ़नी रेलवे स्टेशन से देवघर के लिए सावन मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से देवघर जल चढ़ाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 05028, 05027 बढ़नी-देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 11 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन बढ़नी से रोजाना शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 1:20 बजे हाजीपुर, 2:15 बजे शाहपुर पटोरी, 3:10 बजे बरौनी, 3:40 बजे बेगूसराय, 5:15 बजे मुंगेर, 6:40 बजे सुलतानगंज सहित कई स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 1:00 बजे देवघर पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वापसी दिशा में 05027 देवघर-बढ़नी स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन शाम 6:45 बजे देवघर से प्रस्तान करेगी जो रात 9:28 बजे सुलतानगंज, 11:15 बजे मुंगेर, 12:08 बजे बेगूसराय, 12:30 बजे बरौनी, 1:30 बजे शाहपुर पटोरी, 2:30 बजे हाजीपुर, 5:00 बजे छपरा, 9:30 बजे गोरखपुर होते हुए दोपहर 12:30 बजे बढ़नी पहुंच रही है। देवघर जाने वाले श्रद्धालु हनुमान, सत्यप्रकाश, दुर्गेश, नवनीत ने बताया कि इस ट्रेन का संचालन होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed