{"_id":"651eff478bb1abb0b80a5ab9","slug":"diploma-engineers-election-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-5959-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष बने मुनीब और आशीष उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष बने मुनीब और आशीष उपाध्यक्ष
Thu, 05 Oct 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
: उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिला कार्यकारिणी का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर मुनीब कुमार और उपाध्यक्ष पद आशीष कुशवाहा निर्वाचित घोषित किए गए। अन्य चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। राप्ती नहर निर्माण खंड तृतीय कार्यालय परिसर में हुए जनपदीय अधिवेशन व चुनाव के दौरान जिले के सभी विभागों के जेई मौजूद रहे।
चुनाव में महासंघ के जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्धारित अवधि में मुनीब कुमार और चंद्रसेन सिंह ने पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष कुशवाहा और नीरज सिंह ने पर्चा दाखिल किया। शेष पदों पर सिर्फ एक-एक पर्चे दाखिल हुए। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर मुनीब कुमार को 81 मत मिले और चंद्रसेन सिंह को 67 मत प्राप्त हुए।
इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुशवाहा को 86 मत और नीरज सिंह को 61 मत मिले। वहीं, सचिव पद पर शंभूनाथ कुशवाहा, वित्त सचिव कृष्ण कुमार गौतम, संगठन सचिव पद पर सुधीर कुमार व प्रचार सचिव पद पर राजन वर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के वरिष्ठ सदस्य इंजीनियर नरेंद्र नाथ पांडेय, प्रवीण कुमार राय, अवधेश मणि त्रिपाठी व संजय मौर्या की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। इंजीनियर भानूप्रताप, अजीत कुमार यादव, हरिओम पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, संजय विवकर्मा, कर्मचारी संघ अध्यक्ष अनिल सिंह व अरुण कुमार प्रजापति ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।