फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DIG solution arrived at the police station in Trilokpur Day

त्रिलोकपुर थाने में समाधान दिवस में पहुंचे डीआईजी

Sat, 07 May 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 May 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
DIG solution arrived at the police station in Trilokpur Day
कपिलवस्तु कोतवाली में फरियाद सुनते एसडीएम और सीओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शिकायतों के निस्तारण के लिए शनिवार को जिले के थानों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम-एसपी ने मोहाना और लोटन कोतवाली में पहुंचकर शिकायतों का समाधान किया तो सदर एसडीएम-सीओ ने सिद्धार्थनगर व कपिलवस्तु कोतवाली में शिकायतें सुनी। इस दौरान त्रिलोकपुर थाने पर अचानक डीआईजी धमक पड़े। शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता जानी।
विज्ञापन

लोटन कोतवाली में समाधान दिवस में पहुंचे डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय व एसपी अजय कुमार साहनी ने पूर्व में आए मामलों का विवरण देखा। बरवां में खलिहान कब्जा व सुसुनहां में जमीन की पैमाइश के बारे में हलका लेखपाल सुरेंद्र प्रसाद व उमाशंकर से जानकारी मांगी।
विज्ञापन

समाधान दिवस में कोतवाल अटल बिहारी से जनता के न आने के बारे में भी पूछताछ की। इस दौरान अभयपुर के महेंद्र श्रीवास्तव ने मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत की। डीएम ने तत्काल कब्जा हटाने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर लोगों को सही ढंग से न्याय मिल जाए तो यह योजना सफल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर लेखपाल संजय प्रसाद, उमाशंकर, ध्रुव नरायन, शिवबालक, मुनिराज यादव, बहादुर, प्रकाश, रामकेश यादव, प्रभु आदि मौजूद रहे। कपिलवस्तु कोतवाली में एसडीएम राजित राम प्रजापति व सीओ अकमल खां ने मामलों की सुनवाई की।
बजहां चौकी क्षेत्र के जमुहवां पंडितपुर निवासी महबूब ने पैतृक मकान पर अवैध कब्जा की शिकायत की। महादेवा कुर्मी के टोला पंचगंवा निवासी हेसामुद्दीन ने पैतृक जमीन की पैमाइश, वनगाईं के जमीन विवाद के मामले में हलका लेखपाल को पैमाइश के लिए निर्देशित किया गया।
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी एसके सरोज, चौकी इंजार्च हवलदार यादव आदि मौजूद रहे। उधर, त्रिलोकपुर थाने में समाधान दिवस पर दोपहर बाद अचानक डीआईजी लक्ष्मीनारायण मीणा पहुंच पड़े। समाधान दिवस में आए मामलों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली।

यहां तहसीलदार मेवालाल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 7 मामले आए, लेकिन कोई निस्तारित नहीं हो सका। इस मौके पर एसओ हरिसेवक शुक्ला, चौकी इंचार्ज बिजौरा दिनेश पांडेय, हरेंद्र पाठक, शिवाजी राव, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed