फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Did the two and a half bigha land become the reason for the murder?

Siddharthnagar News: कहीं ढाई बीघा जमीन तो नहीं बनी हत्या की वजह

Mon, 25 Sep 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 25 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Did the two and a half bigha land become the reason for the murder?
कपिलवस्तु क्षेत्र के रामनगर में घटना के समय पर अपने घर में इसी चारपाई पर सोई हुई थी मृतका। संवा
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव में सो रही वृद्ध महिला की सिर पर ईंट से प्रहार वाकई में राधेश्याम ने किया है तो इसके पीछे कहीं न कहीं जमीन ही कारण हो सकता है। क्योंकि मां रामरती के साथ में रहकर सेवा वह करता था। जबकि भूमि बेटी के नाम वरासत कर दिया था।
विज्ञापन

ऐसे में राधेश्याम को इस बात की कहीं न कहीं टीस जरूर थी। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि प्रहार उसी ने किया है। हालांकि बहन इस बात पर मुहर लगा चुकी है कि प्रहार भाई ने ही किया है। अब यहां सवाल यह भी उठता है कि हो सकता है कि किसी और ने हमला किया हो और राधेश्याम से रास्ते से हटाने के लिए हेमंता कुमारी ने उसे आरोपी बना दिया। क्योंकि उसके जेल जाने से सबसे अधिक फायदा उसी को होना है।
विज्ञापन

----------
बेटे से अलग रह रही थी रामरती
मृतका के पास ढाई बीघा की जमीन है। इसके अलावा घर की जमीन है। लेकिन मृतका रामरती बेटे राधेश्याम से अलग रहती और सोती थे। घर से लगभग 20 मीटर दूरी पर अपने ही जमीन में झोपड़ी डालकर रहती थी। जबकि बेटा पक्के मकान में रहता था। आसपास के लोग कहासुनी होते सुनते थे। किसी बात पर रामरती ने अगल झोपड़ी डाल ली। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



---



पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद अकेला पड़ गया राधेश्याम



ग्रामीण के मुताबिक राधेश्याम की शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी छोड़कर चली गई। लगभग 20 वर्ष से वह अकेला पड़ गया था। दूसरी शादी के लिए प्रयास किया, लेकिन नहीं हुई। इसके बाद से ही राधेश्याम अपने मां रामरती के साथ अपने ननिहाल में रामनगर रहता था। रामरती के दोनों बेटे अपने घर रहते हैं। राधेश्याम ठेले से गांव-गांव जाकर बिसाता बेचता था। दो साल पहले पेड़ काटने समय पेड़ से गिर गया था। इस घटना में उसके कमर में काफी चोट आई थी। इलाज के बार-बार अपने मां से रुपया मांगता था। रुपया न होने पर खेत बेच कर रुपया देने की बात कर रहा था। अभी तीन माह पहले खेत बेचने को लेकर झगड़ा हुआ था। ग्रामीण के मुताबिक रामरती ने अपने छोटी लड़की हेमंत कुमारी के नाम से रजिस्ट्री वसीयत कर दिया था। इसका शादी नेपाल के मुरखुतवा गांव में हुआ था।
---
आला अधिकारी पहुंचे घटना स्थल, लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी पवन अग्रवाल, एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सदर अखिलेश कुमार वर्मा और एसओ कपिलवस्तु ज्ञानेंद्र कुमार राय टीम केे साथ मौके पर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। गांव के लोगों से घटना के बारे में जानकारी भी ली। साथ में पहुंची फाेरेंसिक टीम ने भी एक-एक बिंदुओं की जांच की खून के छींटे और अन्य तथ्य साक्ष्य के रूप में एकत्रित किया।



---



मृतका की बेटी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि राधेश्याम ने मां को ईंट पत्थर से सिर को कूच दिया है। मिली तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट होगा।



-ज्ञानेंद्र कुमार राय, कोतवाल कपिलवस्तु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed