फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dhrana

बच्ची को एनआरसी में भर्ती कराने मांग पर धरने पर बैठी महिला

Fri, 03 Jul 2020 06:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
dhrana
बच्ची को भर्ती कराने मांग को लेकर धरना
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती दस माह की बच्ची की मां गीता देवी ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। महिला अस्पताल के मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गई और स्वास्थ्य महकमे के खिलाफ नारेबाजी करती रही। इटवा विशुनपुर गांव की रहने वाली गीता देवी के अनुसार उसकी बेटी कुपोषित है। इटवा स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने 29 जून को बच्ची की जांच करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। आरोप है कि बच्ची को न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन सेंटर एनआरसी में भर्ती नहीं करके पीआईसीयू में किया गया। आरोप है कि यहां नर्स ने एक ही वायल से उसकी बेटी सहित कई बच्चों को इंजेक्शन दिया। खून की कमी होने पर ब्लड बैंक से मुफ्त में खून भी दिया गया लेकिन एनआरसी की मैडम ने बच्ची को खून नहीं चढ़ाया। एक जुलाई को पीआईसीयू में खून चढ़ाया गया। भर्ती कराने की मांग पर अड़ी महिला को पुलिस ने समझाबुझा कर शांत कराया। सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह ने बताया कि बच्ची को उचित इलाज दिलाने का आश्वासन मिलने पर महिला शांत हो गई। चिकित्सकों से बच्ची को उचित इलाज देने का अनुुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed