{"_id":"677ac16aff6afd867f052b32","slug":"devotees-were-emotional-after-seeing-the-staging-of-vishwa-mohini-swayamvar-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-130220-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विश्व मोहिनी स्वयंवर का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विश्व मोहिनी स्वयंवर का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत साहा में चल रहे रामलीला मंचन में शनिवार की रात्रि में नारद मोह, विश्व मोहिनी स्वयंवर का मंचन किया गया। नारद को काम पर विजय पाने से उनके अंतर्मन में उत्पन्न अहंकार को समाप्त करने के लिए भगवान श्रीहरि विष्णु जी द्वारा माया के बल पर विश्वमोहिनी को अवतरित किया गया।
नारदजी के सामने जब उस कन्या को लाया गया तो उसकी हस्तरेखा व सुंदरता देखते ही महर्षि नारद के मन में उसके प्रति प्रेम उत्पन्न हो गया। इसके पश्चात वह पुनः भगवान श्रीहरि के पास गए और कहा कि हे भगवान जिससे मेरा भला हो वही करें। भगवान विष्णु ने उन्हें बंदर का रूप दे दिया। इन सारी लीलाओं के द्वारा मानव जीवन में व्याप्त बुराई को दूर करने व अहंकार न करने की प्रेरणा दी गई। इस दौरान भगवान राम, श्रीकृष्ण, शंकर व अन्य मनमोहक झांकियां भी दिखाई गईं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अर्जुन शुक्ल, रिषि देव ओझा, शिव पूजन विश्वकर्मा, उमाकांत शुक्ल, गुड्डू शुक्ल व अन्य लोग मौजूद रहे।त