फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Development will be done with Rs 10 crores...the picture will change

Siddharthnagar News: 10 करोड़ से होगा विकास...बदलेगी तस्वीर

Tue, 12 Mar 2024 12:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 Mar 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
Development will be done with Rs 10 crores...the picture will change
उसका बाजार। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को अध्यक्ष मंजू जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें लगभग 10 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों पर सहमति बनी। अधिशासी अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव ने कराए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

बताया कि निराश्रित पशु को पकड़ने के लिए कैटल कैचर पशुओं को पकड़ कर ले जाने वाले वाहन और मृत्यु के बाद डेड बॉडी रखने के लिए डीप फ्रीजर की आवश्यकता है। इस पर अध्यक्ष समेत सभी सभासदों ने अपनी सहमति दी। सभासदों ने अपने वार्ड में जरुरी कार्यों की सूची भी बैठक के दौरान अध्यक्ष की अनुमति से ईओ को सौंपा। इसके अलावा नए कार्यों पर चर्चा किया गया। नगर क्षेत्र में 10 करोड़ की लागत से सड़क, पथ प्रकाश, पेयजल, नाली नाला निर्माण, साफ-सफाई आदि होने वाले कार्यों पर सहमति बनी।
विज्ञापन

ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष के बजट के धनराशि से होने वाले विकास कार्यों पर वार्ड सदस्यों की सहमति मिलने पर प्रस्ताव पास किया गया है। जल्द ही उन पर अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस दौरान मौजूद शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने नगर पंचायत के विकास कार्यों में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि नगर पंचायत निवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े यह सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान मयंक पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, अभिषेक त्रिपाठी, विभुति अग्रहरि, अयोध्या साहू, मो. कासिम, अर्जुन साहनी, सुजीत अग्रहरि, उपेंद्र दुबे, विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed