फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Devanagata lost ahead of the children's fame

बच्चों के हौसले के आगे हार गई दिव्यांगता

Sun, 17 Dec 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Devanagata lost ahead of the children's fame
विकलांग दिवस पखवाड़ा में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते दिब्यांग। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति सामुदायिक केंद्र नौगढ़ की ओर से भीमापार स्थित सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में रविवार को दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के हौसले के आगे दिव्यांगता हारती नजर आई। 
विज्ञापन

प्रतियोगिता में माचिस की एक तीली से कई मोमबत्ती जलाने, रिक्शा दौड़, दिव्यांग बैसाखी दौड़, मटका फोड़ शीर्षक से स्पर्धाएं हुईं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर फादर थॉमस ने बच्चों को समझाया कि मन की मजबूती से शारीरिक कमजोरी को परास्त किया जा सकता है। खेल हो या पढ़ाई, या फिर जीवन की लड़ाई, हिम्मत न हारें और बेहतर करने के लिए हौसला बुलंद रखें। कार्यक्रम में कमलेश्वर मिश्र, सोहित, घनश्याम, श्रीपति, सुरेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डुमरियागंज। क्षेत्र के हल्लौर स्थित सेंट थामस हाईस्कूल के प्रांगण में रविवार की सुबह पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के संयोजन में क्रिसमस के उपलक्ष्य में दिव्यांग बालक-बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का का प्रदर्शन  किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के हल्लौर स्थित सेंट थामस हाईस्कूल के परिसर में रविवार की सुबह आयोजित दिव्यांग छात्रों की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ सिस्टर बेला ने दीप जलाकर किया। इसके बाद 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, नीबू-चम्मच रेस, 10 मीटर बंद काटने की रेस, 10 मीटर गुब्बारा फोड़ने की रेस, 50 मीटर सुई-धागा रेस, मटका फोड़, कुर्सी दौड़, मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग प्रतिभागियों को सिस्टर साहनी ने पुरस्कृत किया। दिव्यांग बच्चों को कंबल वितरित किए गए। प्रधानाचार्य फादर रिंसो ने कार्यक्रम में कहा कि दिव्यांग बच्चों में विशेष प्रतिभा होती है। उन्हें अवसर और मंच दिए जाने की जरूरत है। आयोजन में रामशंकर, रामकरन, मोनी, किरन, पंकज जायसवाल, उर्मिला आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed