फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dev, Sanjay, Rakesh rally mats to rivals

देव, संजय, राकेश ने प्रतिद्वंद्वियों को चटाई धूल

Mon, 08 Jan 2018 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dev, Sanjay, Rakesh rally mats to rivals
बांसी में दंगल में दांव आजमाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
बांसी। नगर के ठाकुर राम जानकी मंदिर में चल रही कुश्ती में दूसरे दिन सोमवार को कई शानदार मुकाबले हुए। देव, संजय व राकेश पहलवानों ने जहां अखाड़े में उतरकर अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटाई। वहीं, नामी पहलवान अली ने बाजुओं के बल पर ट्रैक्टर को रोककर अपना दम-खम दिखाया।
विज्ञापन

एसडीएम प्रबुद्ध सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर दूसरे दिन की कुश्ती की शुरुआत कराई। दंगल के दौरान अली पहलवान ने अपने बाजू के बल पर ट्रैक्टर को भी खड़ा कर दिया। यही नहीं, अपने ऊपर ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी तकरीबन 10 मिनट तक रोके रखा। इसके बाद पहलवानों के बीच कुश्ती शुरू हुई। इसमें देव थापा ने हरजीत, राकेश दास ने मोनू, संजय ने भूरा, गनी ने शुभम, गिरिजेश ने विजय, कमलेश ने शेरा व प्रदीप ने बग्गा पहलवान को धूल चटाई। कुश्ती का आयोजन मंदिर के महंत बाबा हनुमान दास नागा की देखरेख में चल रहा है। इस अवसर पर इं.अशोक त्रिपाठी, राजेश सोनी, जितेंद्र श्रीवास्तव, सभासद अजय शुक्ल आदि ने पहलवानों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed