फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dense fog prevailed in the morning...the temperature reached 29 degrees during the day.

Siddharthnagar News: सुबह छाया रहा घना कोहरा...दिन में 29 डिग्री तक पहुंचा तापमान

Thu, 26 Feb 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 26 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dense fog prevailed in the morning...the temperature reached 29 degrees during the day.
सुबह कोहरे में दिखाई नहीं दे रहे सामने से आ रहे वाहन - संवाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/औराताल। बुधवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कई गांव घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा में चलने की संभावना है और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। ऐसे में सुबह कोहरे और दिन में हल्की गर्माहट का असर जारी रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 1.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही तथा दिशा दक्षिणी-पश्चिमी रही। पिछले 24 घंटों में वर्षा शून्य मिलीमीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
परीक्षार्थियों को हुई परेशानी
- कैथवलिया, मरवटिया, संगवार, सोनबरसा, नौवागांव, औराताल, बनगाई, सुकरौली, परानपुर, बिलवट और बघमरा समेत आसपास के गांवों में सुबह-सुबह तेज कोहरा छाया रहा। सड़कों पर दूर तक देख पाना मुश्किल हो गया, जिससे खासकर परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। परीक्षा के लिए निकली आस्था, अंजली, सुमन, रेखा और विनीता ने बताया कि सुबह कोहरा इतना अधिक रहता है कि रास्ता साफ दिखाई नहीं देता, इसलिए वे लोग आधा घंटा पहले घर से निकल रही हैं ताकि समय से परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed