फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demonstration of increasing black salt product in fashion show

फैशन शो में कालानमक उत्पाद बढ़ाने का प्रदर्शन

Mon, 15 Mar 2021 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of increasing black salt product in fashion show
कालानमक फैशन शो में प्रतियोगिता में भाग लेते। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
फैशन शो में काला नमक उत्पाद बढ़ाने का प्रदर्शन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव के साथ ही पहली बार काला नमक महोत्सव का भी आयोजन हुआ। इस दौरान काला नमक चावल के निर्मित व्यंजनों के स्टाल लगाए गए। सोमवार को काला नमक फैशन शो भी हुआ। इसके माध्यम से इस उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। फैशन शो में सीडीओ और उनकी पत्नी ने भी प्रतिभाग किया। कपिलवस्तु महोत्सव के मंच पर आयोजित काला नमक फैशन शो की अगुवाई जिले के ही बिस्कोहर निवासी अनुुराग गुप्त ने किया। वह काला नमक चावल के एक संग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने काला नमक चावल को लैक्मे फैशन वीक मुंबई में 2020 प्रदर्शित किया है। जहां देश और दुनिया की जानी मानी हस्तियां मौजूद थीं। वह अपने इस संग्रह के माध्यम से लोगों को इस चावल के बारे मे जागरूक किया। अनुराग के डिजाइन किए हुए कपड़े बालीवुड के कई एक्टर पहनते हैं। फैशन शो में मुख्य रूप से प्रभात जायसवाल, सौम्या कौशल, लाडली मिश्रा, रूचि अग्रहरि, अंकिता दुबे, प्रीति प्रभाकर, प्रिया पाठक, आराधना, अंजली, सृष्टि उपाध्याय, अदान सिद्दीकी शामिल थे। इस मौके पर डीएम दीपक मीणा, एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और श्याम धनी राही, एएसपी सुरेश चंद्र रावत, डीडीओ शेषमणि सिंह, पीडी संत कुमार, समाज कल्याण अधिकारी राहुल गुप्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed