{"_id":"61a505b5b8d65a177c2260c0","slug":"demonstration-against-tet-paper-leak-siddharthnagar-news-gkp418090280","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी पेपर लीक होने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी पेपर लीक होने के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शहर के साड़ी तिराहे पर टीईटी निरस्त होने पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
टीईटी पेपर लीक होने के विरोध में किया प्रदर्शन
सिद्धार्थनगर। टीईटी का पेपर लीक होने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी दीपक मीणा का सौंपकर परीक्षार्थियों को क्षतिपूर्ति देने की मांग की।
इस मौके पर पूर्व विधायक विजय पासवान ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में लचर कानून व्यवस्था के कारण पेपर लीक हुआ और हजारों बेरोजगारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उनकी मांग है कि 15 दिन के अंदर टीईटी परीक्षा आयोजित की जाए। सभी आवेदकों को सरकार की ओर से पांच-पांच हजार रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में युवजन सभा के अंबिकेश श्रीवास्तव, लोहिया वाहिनी जय प्रताप यादव, यूथ ब्रिगेड के मो. जावेद, छात्र सभा के विष्णु उमर, विजय कुमार चौधरी, शैलेंद्र शर्मा, जोखन प्रसाद चौधरी, घनश्याम जायसवाल, सूरज निषाद, राजकुमार यादव एवं सलीम अहमद शामिल थे।