{"_id":"6410cb267881f556860120e4","slug":"demand-to-solve-the-problems-of-farmers-siddharthnagar-news-c-7-1-85191-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किसानों की समस्याओं के निदान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किसानों की समस्याओं के निदान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर में भाकियू ने लगाई पंचायत।
Link Copied
इटवा। भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में मंगलवार को तहसील परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। किसानों से जुड़ी समस्याओं के निदान की मांग की गई। तहसील अध्यक्ष अब्दुल रहीम ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निदान एक सप्ताह के अंदर नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि ग्राम संदलजोत व मैनभरिया में चकमार्ग पर अवैध कब्जे को अतिशीघ्र मुक्त कराया जाए। तहसील क्षेत्र के ग्राम सकतपुर, पोखरभिटवा, झकहिया, गौरा मगुआ, खखरा-खखरी, बरगदवा, कनवर, नेबुहवा, मैनभरिया, परसा में कोटे की दुकानों में की जा रही घटतौली पर अंकुश लगाया जाए। बीआरसी इटवा में आधार कार्ड बनाने के लिए की जा रही वसूली को रोका जाए और नलकूपों से टेल तक पानी पहुंचाने के लिए टूटी नालियों की अविलंब मरम्मत कराई जाए। पंचायत के बाद भाकियू भानू गुट के सदस्यों ने नायब तहसीलदार महेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ईश्वरी प्रसाद मिश्रा, उदय प्रताप चौधरी, श्रवण कुमार कश्यप, विशंभर चौरसिया, रामफेर, चंद्र प्रकाश यादव, पप्पू सोनी, ज्ञानमती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।