{"_id":"675895191cc127b2500cbf67","slug":"demand-to-run-bus-from-badhni-and-shohratgarh-to-prayagraj-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-128763-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़नी और शोहरतगढ़ से प्रयागराज के लिए बस चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़नी और शोहरतगढ़ से प्रयागराज के लिए बस चलाने की मांग
Wed, 11 Dec 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मंगलवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर बढ़नी व शोहरतगढ़ में बस अड्डे और बढ़नी से गोरखपुर व प्रयागराज की बस के संचालन के संबंध में मांगपत्र सौंपा। जिस पर मंत्री ने सकारात्मक निर्देश अधिकारियों को दिया। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मंगलवार को लखनऊ में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने बढ़नी में जमीन मिलने के बाद भी बस स्टेशन निर्माण में विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा अवरोध पैदा करने का आरोप लगाया। जिसपर मंत्री ने बढ़नी में बस अड्डे के लिए प्रमुख सचिव परिवहन को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शोहरतगढ़ विधायक ने परिवहन मंत्री को सौंपे तीसरे प्रार्थनापत्र में बताया कि पहले बढ़नी से गोरखपुर व प्रयागराज के लिए बस चलती थी। जो कि अधिकारियों की गलत रिपोर्ट के कारण बंद कर दी गई।
बढ़नी से गोरखपुर व प्रयागराज की बस के संचालन के संबंध में मंत्री ने प्रबंध निदेशक को दोनों बसों को प्राथमिकता पर शुरू करवाने के लिए कहा।औ
विज्ञापन
बढ़नी से गोरखपुर व प्रयागराज की बस के संचालन के संबंध में मंत्री ने प्रबंध निदेशक को दोनों बसों को प्राथमिकता पर शुरू करवाने के लिए कहा।औ