फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand to declare 1.919 hectares of land as enemy property.

Siddharthnagar News: 1.919 हेक्टेयर भूमि को शत्रु संपत्ति घोषित कराने की मांग

Thu, 24 Sep 2026 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Demand to declare 1.919 hectares of land as enemy property.
इटवा। नगर पंचायत इटवा के अंबेडकर नगर वार्ड के सभासद पप्पू उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर वार्ड की 1.919 हेक्टेयर भूमि पर कथित अवैध कब्जे की जांच कराने और भूमि को शत्रु संपत्ति घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को भेजे पत्र में सभासद ने दावा किया है कि वार्ड के छह गाटों की 1.919 हेक्टेयर भूमि आजादी के समय रियाज अहमद और फैयाज अहमद के नाम दर्ज थी। उनके अनुसार आजादी के बाद दोनों के पाकिस्तान चले जाने के बाद कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर इन गाटों में अपना नाम दर्ज करा लिया।
विज्ञापन

सभासद ने मामले की राजस्व अभिलेखों और दस्तावेजों के आधार पर जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच होने पर भूमि के वास्तविक स्वामित्व और अभिलेखों में हुए बदलाव की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने जांच के बाद नियमानुसार भूमि को शत्रु संपत्ति घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed