{"_id":"6419e8c6ca84dde9af06c8c4","slug":"demand-to-connect-all-hospitals-of-the-country-with-cashless-medicine-siddharthnagar-news-c-7-1-93814-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कैशलेस चिकित्सा से देश के सभी अस्पतालों को जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कैशलेस चिकित्सा से देश के सभी अस्पतालों को जोड़ने की मांग
Tue, 21 Mar 2023 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 21 Mar 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में मांगों को लेकर धरना देते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्य।
सिद्धार्थनगर। पुरानी पेंशन योजन को लागू करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर तहसीलदार को सौंपा। जिसमें कैशलेस चिकित्सा से देश के सभी अस्पतालों को जोड़ने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। लेकिन कर्मचारी तब तक इसी प्रकार से प्रदर्शन और ज्ञापन देने का कार्य करते हैं, जबतक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को सरकार लागू करें। इसके साथ ही देश के सभी अस्पतालों को कैशलेस सुविधा से जोड़ा जाए, जिससे कर्मचारियों को लाभ मिल सके। कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ओंकार नाथ, राजेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, कमलेश यादव, वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, हरिश्चंद पांडेय, संजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।