फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand for police assistance booths at three locations in Bansi.

Siddharthnagar News: बांसी में तीन स्थानों पर पुलिस सहायता केंद्र की मांग

Sat, 12 Sep 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Demand for police assistance booths at three locations in Bansi.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। भारतीय मानव अधिकार जागृति संगठन ने पुलिस अधीक्षक से बांसी के रतन सेन चौराहा, रानीगंज तिराहा और मंगल बाजार में पुलिस सहायता केंद्र बनाने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि तीनों स्थानों पर दिनभर लोगों के साथ छात्र-छात्राओं और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में पुलिस सहायता केंद्र न होने से सुरक्षा और यातायात संबंधी दिक्कतें होती हैं।
रतन सेन चौराहा और रानीगंज तिराहा प्रमुख आवागमन वाले स्थल हैं जबकि मंगल बाजार में व्यापारिक गतिविधियों के कारण भीड़ रहती है। संगठन का कहना है कि भीड़ के समय यातायात नियंत्रण और किसी घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए यहां पुलिस की मौजूदगी जरूरी है। रात के समय स्थायी पुलिस मौजूदगी नहीं होने से परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

संगठन के रविंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र धर द्विवेदी और सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सहायता केंद्र स्थापित करने की मांग को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। अभी तक इस दिशा में ठोस पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed