फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   demand for convetion centre

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में कन्वेंशन सेंटर बनाने की मांग

Thu, 02 Feb 2023 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
demand for convetion centre
सिद्धार्थनगर में कन्वेंशन सेंटर बनाने की मांग
विज्ञापन

- लोकसभा में सांसद जगदंबिका पाल ने उठाया मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत सिद्धार्थनगर में बौद्ध संस्कृति और विरासत के लिए एक कन्वेंशन सेंटर स्थापित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर आकांक्षी जिलों में शामिल है और यहां मौजूद स्थान कपिलवस्तु में भगवान बुद्ध ने अपने जीवन के 29 वर्ष बिताए थे। सिद्धार्थनगर बौद्ध तीर्थयात्रा के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण केंद्र है और हर साल हजारों बौद्धों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी कपिलवस्तु आते हैं।
विज्ञापन

बौद्ध तीर्थयात्रियों की सुविधा और बौद्ध संस्कृति-विरासत संजोने के लिए कपिलवस्तु में कन्वेंशन केंद्र स्थापित करना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। तमाम कार्यक्त्रस्मों के आयोजन के लिए निजी स्थान की तलाश करनी पड़ती हैं। कन्वेंशन सेंटर बनने से यह समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही यह न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि स्थानीय विक्त्रस्ेताओं के लिए व्यापार के अवसर भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed