Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand for clay pots and pitchers increased in summer

Siddharthnagar News: गर्मी में बढ़ी मिट्टी के घड़े और सुराही की मांग

Sat, 04 Jul 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Demand for clay pots and pitchers increased in summer
-80 से 250 रुपये तक बिक रहे घड़े, टोंटी वाले मटकों की मांग सबसे अधिक
विज्ञापन

भनवापुर। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के बीच लोगों का रुझान एक बार फिर मिट्टी के घड़े और सुराही की ओर बढ़ गया है। इनका शीतल और प्राकृतिक रूप से ठंडा पानी न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। यही वजह है कि लोग इन्हें आज भी ''''देशी फ्रिज'''' के नाम से पसंद करते हैं।
क्षेत्र में इन दिनों तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच है। गर्मी बढ़ने के साथ बाजार में मिट्टी के घड़ों और सुराहियों की मांग भी तेज हो गई है। शाहपुर, बगहवां, बनगंवा, धनोहरी और भड़रिया सहित कई क्षेत्रों में कुम्हार मिट्टी के बर्तनों के निर्माण और बिक्री में जुटे हैं।
विज्ञापन

बाजार में साधारण घड़ों से लेकर टोंटी लगे मटके तक उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 80 रुपये से 250 रुपये तक है। दुकानदारों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार घड़ों की कीमत में 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन मांग पर इसका खास असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार बेनी माधव और राजितराम ने बताया कि इस बार उनकी दुकानों पर टोंटी लगे घड़ों की मांग सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि ये घड़े पीली मिट्टी से तैयार किए गए हैं और कानपुर नगर के घाटमपुर क्षेत्र से मंगाए गए हैं। उनका कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे मिट्टी के बर्तनों की बिक्री भी तेज होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed