{"_id":"6b09ccc499d64f0d3709f3de","slug":"siddharthnagar-news-nepali-citizens-living-abroad-should-also-be-granted-the-right-to-vote-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168872-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विदेश में रहने वाले नेपाली नागरिकों को भी मिले मतदान का अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विदेश में रहने वाले नेपाली नागरिकों को भी मिले मतदान का अधिकार
Sat, 28 Nov 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। नेपाल में निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सरल और समावेशी बनाने के लिए चुनाव प्रणाली में बदलाव की जरूरत बताई जा रही है। निर्वाचन आयुक्त डॉ. राजीव सुब्बा ने विदेश में रहने वाले नेपाली नागरिकों और रोजगार के सिलसिले में दूसरे जिलों में गए लोगों को भी मतदान का अधिकार देने पर जोर दिया है।
उन्होंने अंतरजिला मतदान और ऑनलाइन वोटिंग की व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता जताई। उनका कहना है कि दूरी और कामकाज की मजबूरी के कारण किसी योग्य नागरिक को मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। शुक्रवार को ललितपुर में निर्वाचन आयोग की ओर से चौथी पंचवर्षीय रणनीतिक योजना को लेकर आयोजित सरोकारवालों की चर्चा में निर्वाचन आयुक्त ने ये विचार रखे।
उन्होंने कहा कि परंपरागत तरीके से चुनाव संचालन जारी रखना अब उचित नहीं है। समय और परिस्थितियों के अनुसार निर्वाचन प्रणाली, कानून और प्रक्रियाओं में बदलाव जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
डॉ. सुब्बा ने कहा कि विदेश में रहने वाले नेपाली नागरिक हों या रोजगार और अन्य कार्यों के सिलसिले में एक जिले से दूसरे जिले में गए लोग, सभी को मतदान का अवसर मिलना चाहिए।
निर्वाचन व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे किसी भी परिस्थिति में नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहें। उन्होंने आगामी चुनावों में अंतरजिला मतदान की व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता जताई।